एयर मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ अगले वायु सेना प्रमुख होंगे, जो अरूप राहा की जगह लेंगे। भाजपा सरकार ने उन्हें इस शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा मंत्रालय की सिफारिश प्राप्त होने के बाद आज उसे मंजूरी प्रदान कर दी।
एयर मार्शल धनोआ को एयर चीफ मार्शल अरूप राहा के स्थान पर वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। एयर चीफ मार्शल राहा भी इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे है। एयर मार्शल धनोआ अभी वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख हैं और वायुसेना उपप्रमुख के पद पर भी काम कर रहे है। एयर मार्शल धनोआ भी 31 दिसम्बर की दोपहर अपना कार्यभार संभालेंगे।