चंडीगढ़: कैथल के आर.के.पुरम की एक कॉलोनी में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले महिला ने एक नोट लिखा। जिससे महिला ने नरेश दलाल नाम के वकील पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए है। मृतका का नाम पूनम बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीनों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, देर रात कैथल के आर.के.पुरम कॉलोनी में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें महिला ने तीन लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही महिला ने अपने सुसाइड नोट में सभी आरोपियों पर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया। 40 वर्षीय मृतका ने अपने पति के नाम सुसाइड नोट लिखा है। मैं अपनी इच्छा से सुसाइड करने जा रही हूं। आप बहुत अच्छे इंसान हो। शायद मैं गलत थी। संजय ने बिजनेस में आपको नीचा दिखाने के लिए मुझे यूज किया। फिर गोलू ने मेरे साथ कुछ नहीं किया पर उसने मुझे फोन पर ब्लैकमेल किया। मैंने नरेश दलाल से प्यार किया और ठोकर मार दी। उसने वकील के तरीके से मेरा इस्तेमाल किया। आज मैं सिर्फ और सिर्फ वकील नरेश दलाल की वजह से सुसाइड कर रही हूं। मुझे माफ करना। अपने बच्चों का ख्याल रखना। लोग गंदे थे गंदे हैं। अंत में मृतका ने नरेश दलाल, संजय जिंदल और गोलू का नाम लिखा है।
यह खबर आप हिन्दी रोजगार समाचारपत्र दैनिक एक्स्प्रेस वेबसाइट के द्वारा पढ़ रहे है।
कृप्या अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आए तो ज्यादा से ज्यादा शेयर एवम् लाइक करे:-www.fb.com/dainikexpress
हम खबरें छिपाते नहीं छापते है।